सवा तीन करोड़ से बनेगा आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक ब्लॉक
आजमगढ़, जून 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले के हर्रा की चुंगी स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक परिसर में लगभग 3.15 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक ब्लॉक का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। धनराशि उपलब्ध होने के बाद परिसर में अत्याधुनिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। सावित्री बाई फूले राजकीय पालीटेक्निक के परिसर में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से जुड़े विद्यार्थियों को आधुनिक प्रयोगशालाओं, स्मार्ट कक्षाओं के जरिए रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रस्तावित इलेक्ट्रॉनिक ब्लॉक को नवीन तकनीकी मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए आधुनिक लैब, कंप्यूटर आधारित प्रशिक्षण कक्ष, प्रोजेक्ट वर्कश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.