नोएडा, मार्च 15 -- नोएडा। दिल्ली से गांजा लाकर शहर के अलग-अलग हिस्से में उसकी तस्करी करने वाले तस्कर को फेज वन थाने की पुलिस ने रविवार को थानाक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर दस से दबोचे गए तस्कर की पहचान एटा निवासी विक्रम उर्फ विक्की के रूप में हुई है। वर्तमान में वह गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में रह रहा है। तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। विक्रम का जब पुलिस ने आपराधिक इतिहास पता किया तो उसके खिलाफ नोएडा के अलग-अलग थानों में तीन केस विभिन्न धाराओं में दर्ज मिले। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.