गंगापार, जनवरी 25 -- दौरान गश्त मांडा पुलिस ने सवा किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को थाने लाकर एनडीपीएस अधिनियम के तहत लिखा पढ़ी कर पुलिस ने न्यायालय भेजा। मांडा थाने के इंस्पेक्टर अनिल कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि थाने के दरोगा निहाल गुप्ता व अमित नागर व मातहत कुछ सिपाहियों के साथ शनिवार रात भरारी लालगंज मार्ग के मस्तान शाह बाबा मजार के समीप गश्त पर थे। उसी समय एक संदिग्ध आरोपी पुलिस द्वारा पकड़ा गया। आरोपी के पास 1230 ग्राम गांजा भी था। आरोपी राम सागर सोनकर निवासी मांडा खास को थाने लाकर एनडीपीएस अधिनियम के तहत लिखा पढ़ी कर रविवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजा। न्यायालय से आरोपी को जेल भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.