नोएडा, मई 5 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष। दादरी विधायक तेजपाल नागर मंगलवार को सैनी गांव में मॉडल प्राथमिक विद्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस विद्यालय को होंडा कंपनी के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत 1.25 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। इस मौके पर विधायक ने कहा कि यह विद्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इसमें बच्चों के लिए बेहतर कक्षाएं, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, आधुनिक शौचालय, खेलकूद की सुविधाएं और डिजिटल शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। विद्यालय के निर्माण से सैनी गांव सहित आसपास क्षेत्रों के सैकड़ों बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...