संभल, मई 8 -- सरायतरीन के कोटला निवासी नूर हसन ने गांव भुलावई तहसील चन्दौसी में जमीन खरीदने के लिए सात करोड़ रुपये में सौदा तय किया था। आरोप है कि विक्रेताओं ने बतौर बयाना सवा करोड़ रुपये लेने के बाद भी बैनामा नहीं कराया और अब लीगल नोटिस भेजकर अतिरिक्त रकम की मांग कर रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के अनुसार, अब्दुल रहमान, अलीशा, आफरीन, रिहान और आसमा परवीन निवासी बड़ी मस्जिद के पास आबिद नगर टोला मुरादाबाद तथा महबूब निवासी टीचर कॉलोनी मुरादाबाद के साथ जमीन का सौदा हुआ था। बैनामा कराने की अवधि नौ माह तय की गई थी, जिसकी अंतिम तिथि सात मई थी। आरोप है कि तय समय पूरा होने के बाद भी विक्रेता लगातार टालमटोल करते रहे।
पुलिस कार्रवाई पीड़ित ने पुलिस को बताया कि तीन मई को महबूब से बातचीत हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.