बागेश्वर, जून 2 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट। अनर्सा समेत तीन गांवों के किसानों के खेत अब प्यासे नहीं रहेंगे। एक करोड़, 34 लाख रुपये की लागत से बने अनर्सा-रैगांव लिफ्ट सिंचाई योजना का पानी खेतों तक पहुंचेगा। इससे सब्जी उत्पादन को सबसे अधिक फायदा होगा। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि योजना बनने से किसानों की मेहनत को अब नई दिशा मिलेगी। ग्राम पंचायत अनर्सा में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक गड़िया ने कहा कि योजना से अनर्सा सन, हरसीला गांवों के किसानों को लाभ मिलेगा। यह केवल एक सिंचाई योजना नहीं, बल्कि हमारी जनता के सपनों, संघर्षों और समृद्ध भविष्य की आधारशिला है। वर्षों से बेहतर सिंचाई सुविधा की अपेक्षा रखने वाले किसानों के लिए यह योजना नई आशा, नए विश्वास और नई संभावनाओं का द्वार खोलेगी।अब खेतों ...