मुजफ्फर नगर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के द्वारा करीब सवा करोड की धनराशि से सौन्दर्यीकरण और देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक बनाया गया है। सीएम योगी ने देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण किया है। वहीं उन्होंने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि भव्य और सुन्दर स्मारक बनानकर चेयरपर्सन ने समाज को बडी सौगात देने का अच्छा कार्य किया है। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक बनाने और सौन्दर्यीकरण को लेकर प्रस्ताव पास हुआ था। प्रस्ताव पास होने के बाद नगर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया को पूर्ण कराते हुए स्मारक और सौन्दर्यीकरण का कार्य किया। नगर पालिका के द्वारा करीब सवा करोड रुपए खर्च करते हुए सौन्दर्यीकरण और देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक बनाया गया है। यह भी पढ़ें- युवाओं के स्टेशन पर योगी न...