बिहारशरीफ, अगस्त 14 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोहल्ले में बीज व्यापारी के घर से सवा करोड़ रुपये की संपत्ति की डकैती हुई थी। इस मामले में पुलिस छह बदमाशों को पहले ही पकड़ चुकी है। सातवें आरोपित मुकेश कुमार उर्फ अभिराज उर्फ पुतुल को जोरारपुर गांव से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से लूटे गये दो लाख रुपये व सोने का कंगन बरामद किया गया है। सदर डीएसपी अमरनाथ ने बताया कि डकैती करने के बाद वह दिल्ली भाग गया था। गांव लौटने की सूचना पर कार्रवाई की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...