सवा करोड़ की डकैती मामले का छठा आरोपित धराया
बिहारशरीफ, अगस्त 9 -- एक लाख रुपये के साथ पुलिस ने नवादा में पकड़ा बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोहल्ले में बीज व्यापारी के घर हुई सवा करोड़ रुपये की डकैती मामले का छठा आरोपित पकड़ा गया है। पुलिस ने उसे नवादा जिला के वारिसलीगंज से एक लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपित की पहचान जोरारपुर गांव निवासी राजेश झा उर्फ लंगड़ा के रूप में की गयी है। उसे गिरफ्तार किये गये गिरोह के मुख्य सरगना अजीत सिंह का करीबी बताया जाता है। पुलिस की मानें तो घटना की साजिश में अजीत व लंगड़ा की मेन भूमिका थी। पकड़े गये नवादा निवासी वाहन चालक ने इन्हीं दोनों को घर की सारी जानकारी दी थी। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया है। अब कुछ छह आरोपित गिरफ्तार हो गये हैं। एसपी ने प्रेस वार्ता में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.