सवा करोड़ की ठगी में खाता मुहैया कराने वाला दबोचा
फरीदाबाद, जून 11 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर सेंट्रल थाना पुलिस ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर एक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर एक करोड़ 24 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अहमदाबाद निवासी 78 वर्षीय बलदेव भाई बाबू भाई ब्रह्मभट्ट के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जांच में सामने आया कि आरोपी बुजुर्ग ने अपने परिचित जयपुर निवासी अमित का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। इसी खाते में ठगी की करीब 32 लाख रुपये की राशि जमा हुई थी। बलदेव और अमित की पहले से जान-पहचान थी। आरोपी ने अमित को बैंक खाते से संबंधित जानकारी लेकर अह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.