बरेली, मई 1 -- भमोरा। बुधवार रात गश्त के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को पकड़ लिया, जिनसे 8 किलो 289 ग्राम डोडा छिलका, तीन मोबाइल बरामद हुए हैं।एसएसआई धर्मेंद्र पंवार ने बताया कि बुधवार रात उप निरीक्षक हीरेन्द्र चौधरी, राजपाल सिंह,सिपाही मुस्तफा चांढपुर से बल्लिया सड़क पर बालाजी मंदिर की तरफ गश्त कर रहे थे, तभी बल्लिया से एक बाइक पर सफेद रंग का प्लास्टिक का कट्टा रखे दो लोग आये। पुलिस ने उन्हें बंदी बनाकर डोंडा छिलका तथा तीन मोबाइल बरामद किए हैं। एक ने अपना नाम अनिल निवासी चम्पतपुर भमोरा तथा दूसरे ने हिमांशु नगला बताया। उनकी बाइक सीज कर दी गई है। यह भी पढ़ें- अफीम तस्कर में दोषी को 15 साल व 1.50 लाख का जुर्माना की सजा दोनों को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.