बिजनौर, मई 30 -- वरिष्ठ पत्रकार अशोक मधुप ने कहा कि जब तक सवाल नहीं पूछे जाएंगे तब तक समाज का विकास नहीं हो सकता। पत्रकार समाज की आवाज़ बनकर समाज के विकास के लिए काम करे। गुरुवार को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश जिला बिजनौर द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकार सम्मेलन का आयोजन एक बैकंट हाल में किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सूर्यमणि रघुवंशी ने पत्रकारों से निडर होकर जनता के मुद्दों को उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शहबाज अहमद, ज़ी मीडिया, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान उर्फ बॉबी एसडीएम सदर अवनीश कुमार, सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ, पूर्व एसपी संसार सिंह, पूर्व डीएसपी एके सिंह, पूर्व चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.