मुरादाबाद, मई 31 -- जिले में रविवार को असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। 26 केंद्रों पर हुई परीक्षा में पंजीकृत 11271 अभ्यर्थियों में से 5915 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 5356 अभर्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। रविवार सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक 26 केंद्रों पर कड़ी सख्ती व निगरानी के बीच पेपर हुआ। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि इतिहास के सवाल उलझाने वाले थे। इसके अलावा सामान्य ज्ञान के सवालों ने भी काफी देर तक परेशान रखा। पेपर में पूछा था कि किस ग्रंथ में विष्णु को सूर्य का रूप माना गया है। इसके अलावा महात्मा ज्योतिबा फुले ने सत्य शोधक समाज की स्थापना किस वर्ष की थी। इसके अलावा ए हिस्ट्री ऑफ द आर्य समाज पुस्तक की रचना किसने की, जैसे प्रश्न पूछे गए थे。 यह भी पढ़ें- असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती...