सवालों के बौछार से बचने के लिए खुद करें स्वगणना
बलिया, मई 19 -- बलिया, संवाददाता। यदि आप जनगणना के दौरान प्रगणकों के 33 भारी-भरकम व लंबे सवालों की बौछार से बचना चाहते हैं तो अपने मोबाइल से 21 मई तक स्वगणना खुद कर लीजिए। एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर यह डिजिटल कदम न केवल आपके समय की बचत करेगा, बल्कि देश के विकास की योजनाओं में आपकी सटीक भागीदारी भी सुनिश्चित करेगा। पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से स्वयं एवं अपने परिवार की गणना करने का विकल्प सिर्फ दो दिन और खुला है। इसके बाद यह सुविधा बंद हो जाएगी एवं प्रगणकों को आपके दरवाजे पर आना ही पड़ेगा। स्वगणना की समय सीमा 21 मई को समाप्त होने के बाद जब प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे तो नागरिकों से मकान एवं परिवार से जुड़े 33 सवाल पूछे जाएंगे। लेकिन जिन लोगों ने पहले ही ऑनलाइन स्वगणना कर ली है, उन्हें इस लंबी पूछताछ से पूरी राहत मिलेगी। प्रगणक के आने पर उन्हें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.