रामगढ़, अप्रैल 30 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर फोरलेन स्थित मतकमा चौक के पास राजनंदिनी पार्क, होटल एंड रिसॉर्ट में 29 अप्रैल को हुए हादसे के बाद इसकी सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। सगाई समारोह के दौरान निर्माणाधीन हिस्से की कमजोर दीवार गिरने से कमरे की छत ध्वस्त हो गई थी, जिसमें होने वाली दुल्हन समेत सात लोग घायल हो गए थे। इस घटना ने रिसॉर्ट प्रबंधन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। जानकारी के अनुसार रिसॉर्ट में दूसरी और तीसरी मंजिल का निर्माण कार्य जारी था, बावजूद इसके समारोहों की बुकिंग लगातार ली जा रही थी। यानी एक ओर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था, वहीं दूसरी ओर शादी-विवाह जैसे आयोजन भी किए जा रहे थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माणाधीन हिस्से को न तो सुरक्षित तरीके से घेरा गया था और न ही वहां पर्याप्त सुरक्षा इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.