सवालों के घेरे में अतिक्रमण हटाओ अभियान
कौशाम्बी, अप्रैल 16 -- सिराथू तहसील क्षेत्र के कंथुआ गांव में बुधवार को स्थानीय तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान तो पुलिस बल की मौजूदगी के कारण कोई विशेष विरोध नहीं हुआ। हालांकि, इसके बाद ग्रामीणों में असंतोष फैल गया है। गांव वालों ने मुक्त कंठ से जिम्मेदारों पर मुंहदेखी का आरोप लगाया है। कंथुआ गांव निवासी चंद्र प्रकाश ने बताया कि उनकी माता की तबीयत खराब थी और वह अस्पताल में थे। इसी दौरान बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी गई। वहीं, राजेश पाल का कहना है कि उनके प्रधानमंत्री आवास के सामने रखी टीन को बिना नोटिस हटाया गया। यह भी पढ़ें- आवास विकास में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई सुनील निषाद ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगभग आठ बीघा भूमि पर अवैध अतिक्रमण है, लेकिन कार्रवाई केवल उन्हीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.