सवालों का जवाब देकर गौरजीत आम बनेगा खास
गोरखपुर, जून 26 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर-बस्ती मंडल के प्रसिद्ध गौरजीत आम को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग दिलाने की प्रक्रिया फिलहाल आसान नहीं दिख रही है। भारत सरकार के भौगोलिक संकेतक (जीआई) रजिस्ट्री, चेन्नई ने आवेदन की जांच के बाद कई महत्वपूर्ण कमियां बताते हुए विस्तृत जानकारी और दस्तावेज मांगे हैं। रजिस्ट्री ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में सभी बिंदुओं पर जवाब नहीं मिलने पर आवेदन निरस्त भी हो सकता है।
आवेदन की समीक्षा आईसीएआर-केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (सीआईएसएच), रहमानखेड़ा लखनऊ की ओर से दाखिल आवेदन संख्या 778 की जांच के बाद जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि जीआई उत्पाद का नाम केवल 'गौरजीत आम' के बजाय स्थानीय पहचान के अनुरूप 'गोरखपुर गौरजीत आम' किया जाए। साथ ही उत्पाद का लोगो भी नए नाम के अनुरूप संशोधित करें। रजिस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.