अररिया, जून 23 -- फुलेन्द्र कुमार मल्लिक अररिया, वरीय संवाददाता यह भी पढ़ें- नवादा रेलवे स्टेशन पर शेड के अभाव में झुलस रहे यात्री जिले के पुराने स्टेशनों में शुमार जिला मुख्यालय का अररिया रेलवे स्टेशन (आरएस) कई समस्याओं से जूझ रहा है। खासकर प्लेटफार्म संख्या दो पर यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है। प्लेटफार्म एक पर भी पर्याप्त शेड नहीं है। यात्री शेड नहीं लगने से यात्रियों को बारिश व धूप में काफी परेशानी होती है। जबकि इस स्टेशन होकर प्रतिदिन सैकड़ो यात्री सफर करते हैं। लाखों रूपये की राजस्व प्राप्त होती है। प्लेटफार्म नंबर दो पर शौचालय व शुद्ध पेयजल का भी अभाव है। शेड, टायलेट व शुद्धपेयजल तो छोड़िये प्लेटफार्म नंबर दो यात्रियों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। बैठने की सुविधा नहीं रहने के कारण यात्रियों को किस कदर परेशानी होती होगी, इसकी सहज ...