गया, अप्रैल 1 -- आमस थाना क्षेत्र के हमजापुर-इमामगंज मोड़ के पास जीटी रोड पर बुधवार को सवारी से भरे टोटो में कार ने टक्कर मार दी। इसमें टोटो पर सवार बांकेबाजार के सोनपुर निवासी उपेंद्र मांझी, सुमंती देवी, देवानबीघा के दानिश अंसारी, उसकी पत्नी शबाना, ढाई वर्षीय पुत्र अदनान, धमनिया गांव के विशाल कुमार और ढोंगिला निवासी कृष्णा पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें कृष्णा पासवान और विशाल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दोनों को मगध मेडिकल गया रेफर किया गया। हादसे में कार चालक गुफरान अहमद भी चोटिल हुआ है। सूचना मिलते ही एनएचएआई की मेडिकल टीम मौके पर पहुंच घायलों का प्राथमिक उपचार किया और शेरघाटी के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. अन्नू ने बताया कि कृष्णा की स्थिति ज्यादा गंभीर थी। कार में बैठी महिला यास्मीन फातिमा को भी चोटें आई हैं।जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.