उन्नाव, जनवरी 3 -- नवई। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर मढ़ी गांव में शनिवार दोपहर सड़क से बकरी हटाने को लेकर बाइक सवार तीन युवकों ने हमला कर महिला व उसके बच्चों को जख्मी कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर मढ़ी गांव की रहने वाली उर्मिला पत्नी रजनीश शनिवार दोपहर बेटा ऋतिक (6) व बेटी रितिका (5) के साथ घर से बकरी लेकर गांव के बाहर नरसिंह बाबा मंदिर गेट के पास पहुंची थी। तभी सड़क किनारे पहले से मौजूद एक बाइक सवार तीन युवक ने बकरी के झुंड हटाने को लेकर मारपीट करनी शुरू कर दी। महिला अपने छोटे बच्चों के साथ बाइक सवारों का विरोध करने लगी। तभी बाइक सवारों ने हथियार से हमला कर महिला के सिर और हाथों को घायल कर दिया। बचाव में बच्चे भी जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल महिला व बच्चों को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.