गुड़गांव, अप्रैल 29 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। साइबर सिटी में देर रात ऑटो रिक्शा में सवारी बैठाकर लूटपाट करने वाले एक शातिर गिरोह का गुरुग्राम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दस अप्रैल देर रात पीड़ित व्यक्ति सेक्टर-66 स्थित आईएफएससी बिल्डिंग के बाहर ऑटो के इंतजार में खड़ा था। तभी एक सीएनजी ऑटो रिक्शा वहां आकर रुका, जिसमें चालक के अलावा एक पुरुष और एक महिला पहले से बैठे थे। पीड़ित ने मालिबु टाउन जाने के लिए ऑटो लिया। आरोपियों ने ऑटो को मुख्य रास्ते से हटाकर बीएसएफ कैंप भोंडसी के पीछे एक सुनसान जगह पर मोड़ दिया। यह भी पढ़ें- महिलाओं से ठगी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, दो फरार वहां तीनों आरोपियों ने मिलकर पीड़ित के साथ मारपीट की और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। डरे हुए पीड़ित से आरोपियों ने सोने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.