सवारी वाहन पलटने से एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक यात्री ज़ख़्मी
हजारीबाग, मई 13 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमसांडी प्रखंड के एदला टोंगरी के पास सवारी वाहन के पलटने से एक की मौत हो गई । जबकि आधा दर्जन से अधिक यात्री ज़ख़्मी हो गए। जख्मी तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना 12 मई मंगलवार की दोपहर दो बजे की है। बताया जाता है कि सवारी वाहन हजारीबाग से यात्री लेकर कटकमसांडी प्रखंड के डाटो जा रही थी। इसी दौरान एदला टोंगरी के पास अनियंत्रित होकर वाहन एक गड्ढे में पलट गया। वाहन के पलटने से उसमें सवार चतरा जिला के बलबल द्वारी गांव निवासी बिनोद भुइयां 45 वर्ष पिता बिनाही भुइयां की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- हाइवा व स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल, दो रेफर जबकि बाझा गांव निवासी अमित राणा पिता भैरव राणा बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया। कटकमसांडी सीएचसी में प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए शेख भिखार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.