सवारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त,हादसा टला
लातेहार, जून 4 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के परेवा गांव की एक सवारी वाहन गुरुवार को पोटमाडीह नदी पुल के आगे दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार वाहन बांसरकरचा गांव में आयोजित एक शादी समारोह से यात्रियों को लेकर परेवा लौट रही थी। वही पेरवा गांव में सभी यात्री को छोड़कर वापस लौटने के क्रम में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन के मालिक ग्रेस तिग्गा ने बताया कि चालक अनिस तिग्गा वाहन चला रहे थे। बताया जाता है कि अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लेकिन राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- पुल की रेलिंग से टकराया हाहवा,बड़ा हादसा टला सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और मदद में जुट गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.