हजारीबाग, मार्च 24 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ के बनासो से चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के कुरकनालो जा रही ऑटो सोमवार को गरहमुरगी के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में ऑटो सवार सभी आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें चार महिला समेत दो स्कूली बच्चे भी शामिल है। घायलों में कुरकनालो निवासी ऑटो चालक रोहित सिंह(26), पेमिया देवी (70), लोधी निवासी शकीला खातून (55), सुनीता देवी (32), केशिया देवी (30), अंशु कुमारी (10), कल्पना कुमारी(8) तथा आशीष कुमार (3) शामिल हैं। इनमें ऑटो चालक की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। उनके सिर में गंभीर चोटें आई है। चालक समेत सभी घायल महिलाओं को विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एसबीएमसीएच, हजारीबाग रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि सवारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.