फिरोजाबाद, फरवरी 20 -- खैरगढ़ के सांती क्षेत्र में सिक्सलन हाइवे पर एक सवारी वाहन मैजिक में शॉर्ट सर्किट की वजह से शुक्रवार की दोपहर आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया मगर मैजिक पूरी तरह जलकर खाक हो गयी। चालक शब्बीर पुत्र यासीन खान निवासी काशीराम कॉलोनी शिकोहाबाद अपनी मैजिक में मैनपुरी चौराहे से लगभग 15 सवारी भरकर आगरा जा रहा था। 2:40 पर सिक्स लेन नेशनल हाईवे 19 के फ्लाईओवर पर ग्राम सांती पुल के ऊपर होकर गुजर रही थी तभी चालक शब्बीर ने गाड़ी से धुंआ उठता देखा। पानी की बोतल से धुआं उठने के स्थान पर पानी डाला। साथ ही सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। देखते ही देखते टाटा मैजिक आग का गोला बन गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.