देवरिया, मई 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के पुरवा चौराहे पर बस में सवारी बैठाने को लेकर कुछ लोगों ने चालक की राड व डंडे से पिटाई कर दी। घायल बस चालक का उपचार महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में कराया गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।खुखुंदू थाना क्षेत्र के डुमरिया लाला के रहने वाले बलवंत खरवार प्राइवेट बस चलाते हैं। वह बस देवरिया से लखनऊ जाती है। आरोप है कि वह पुरवा चौराहे पर सवारी बैठा रहे थे। इस बीच एक दूसरे प्राइवेट बस से जुड़े कुछ लोग आए और विवाद करने लगे। इसके बाद राड व डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे बलवंत खरवार गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों के बीच बचाव करने के बाद मामला शांत हो सका। इसके बाद लोग घायल को लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज...