बिजनौर, मार्च 30 -- बिजनौर। शहर के रामलीला ग्राउंड स्थित झालू चौराहे पर ई-रिक्शा में सवारी बैठाने को लेकर दो चालकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक चालक ने दूसरे चालक पर चापड़ से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना से मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी पकड़कर थाने ले गई। जानकारी के अनुसार शनिवार को रामलीला ग्राउंड के पास झालू चौराहे पर कुलदीप सैनी और बख्शीवाला निवासी सलीम के बीच सवारी बैठाने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। कुलदीप सैनी का आरोप है कि सलीम ने अपनी ई-रिक्शा से चापड़ निकालकर उस पर हमला कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बच गया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने सलीम को पकड़ लिया। इस दौरान भीड़ ने उसकी पिटाई भी कर दी। सलीम ने अपने ऊपर लगाए गए हमल...