अमरोहा, दिसम्बर 10 -- सवारी बैठाने को लेकर मंगलवार सुबह डग्गामार वाहन चालकों के बीच मारपीट हो गई। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस के पहुंचने तक विवाद शांत हो चुका था। गौरतलब है कि शहर के चौपला से मुरादाबाद, संभल, ब्रजघाट, बिजनौर, चांदपुर आदि स्थानों के लिए डग्गामार वाहन संचालित होते हैं। काफी प्रयासों के बाद भी इन वाहनों पर अंकुश नहीं लग सका है। मंगलवार सुबह चौपला पर सवारी बैठाने को लेकर मुरादाबाद की दिशा में चलने वाले डग्गामार वाहन चालकों के बीच मारपीट हो गई, काफी देर तक हंगामा होता रहा। मौके पर जमा हुई भीड़ ने दोनों वाहनों के चालकों को बमुश्किल समझा बुझाकर शांत कराया। बताया जाता है कि यहां डग्गामार वाहन चालकों के बीच आए दिन मारपीट होती रहती है। उधर, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामला संज्ञान में नहीं होने व तहरीर मिलने पर जांच कर का...