पूर्णिया, मार्च 15 -- बनमनखी, संवाद सूत्र।बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र के राजहाट में शनिवार को सवारी बैठाने को लेकर दो ई-रिक्शा चालकों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झड़प के दौरान चाकूबाजी की घटना में टोटो चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घायलों की पहचान बीकोठी थाना क्षेत्र के निपानिया वार्ड संख्या-3 सरपंच टोला निवासी टोटो चालक नीतीश राम तथा बीच-बचाव करने पहुंचे नीतीश राम के चचेरे भाई पंकज राम के रूप में हुई है। घटना के संबंध में घायल नीतीश राम के पिता किशुनदेव राम ने बताया कि वे एक सवारी को लेकर राजहाट स्थित प्रकाश मेडिकल के पास पहुंचे थे, जहां उनका बेटा नीतीश राम टोटो लेकर खड़ा था और उस पर पहले से दो सवारी बैठी हुई थीं। उन्होंने सोचा कि सवारी अपने बेटे को दे दें, त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.