संभल, मई 17 -- थाना हयातनगर क्षेत्र के सरायतरीन में शनिवार को कहासुनी को लेकर ई-रिक्शा चालक को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन घायल को थाने ले गए, जहां से पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरायतरीन के मोहल्ला फूलबाग निवासी अलतमस पुत्र जर्रार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करती है। शनिवार को ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था। जैसे ही वह संभल बहजोई मार्ग स्थित तेजराम की कोठी के निकट पहुंचा, तभी वहां सवारी बैठाने को लेकर दूसरे ई-रिक्शा चालक से काहसुनी हो गई। उसके बाद उन्होंने अलतमस के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल को थाने ले गए। पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजे दिया। जहां उसका उपचार ...