अमरोहा, नवम्बर 21 -- अमरोहा। जिले में अनाधिकृत यात्री वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग का अभियान लगातार जारी है। गुरुवार को एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा के नेतृत्व में हाईवे पर ब्रजघाट बॉर्डर से हसनपुर रोड पर और जोया फ्लाईओवर पर अभियान चलाया गया। सवारी बैठाकर टैक्सी के रुप में दौड़ रहे सात वाहनों को एआरटीओ ने मौके पर पकड़कर सीज कर दिया। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। सभी वाहन ब्रजघाट पुलिस चौकी, रोडवेज बस स्टैंड गजरौला व रोडवेज बस स्टैंड अमरोहा और डिडौली कोतवाली में खड़े कराए गए हैं। इसके अलावा बिना हेलमेट व सीट बेल्ट वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने, विपरीत दिशा में वाहन चलाने, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने आदि में भी 40 चालान किए गए। एआरटीओ ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान पीटीओ सुधीर सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.