जहानाबाद, दिसम्बर 2 -- अरवल, निज संवाददाता। उत्पाद विभाग की टीम में विशेष अभियान के तहत वाहन जांच के दौरान एनएच 139 कलेर के पास से झारखंड से आ रही बस से एक अभियुक्त को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में उत्पाद थाना अध्यक्ष रंजिता कुमारी ने बताया कि विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार युवक का नाम अमन कुमार है। उसके पास से 25 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त उसरी का रहने वाला है। बरामद विदेशी शराब के मामले में उत्पाद थाना में केस दर्ज किया गया है एवं गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.