गंगापार, अप्रैल 27 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। बदमाशों ने ई-रिक्शा बुक किया और फिर सुनसान स्थान पर तमंचा दिखाकर नगदी, मोबाइल और ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गए।मऊआइमा के बरईपुर निवासी विनोद कुमार चौरसिया पुत्र ईश्वरदीन ई-रिक्शा चलाकर जीविकोपार्जन करते हैं। सोमवार शाम वह थाना पड़ाव पर खड़े थे, तभी दो युवकों ने हरखपुर जाने के लिए 150 रुपये में उनका ई-रिक्शा बुक किया। जब विनोद कुमार कलुआपुर गांव के पास पहुंचे, तभी सुनसान जगह पर पहले से खड़े दो अन्य युवक अपनी पैशन प्रो बाइक के साथ मिले। ई-रिक्शा में बैठे युवकों ने तमंचा दिखाकर चालक को नीचे उतार दिया और उसके पास से करीब 1200 रुपये नकद व मोबाइल फोन छीन लिया सिम निकाल कर फेंक दिया। इसके बाद चारों बदमाश ई-रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.