बुलंदशहर, अप्रैल 17 -- बुलंदशहर के चांदपुर निवासी अशोक ने अरनिया थाना पुलिस को बताया कि विगत 11 अप्रैल को वह कालेआम चौराहे पर अपना ई-रिक्शा लेकर आया था। इसी दौरान वहां एक व्यक्ति ने उनका ई-रिक्शा को रूकवा लिया और कहा कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। वह अरनिया मुनि के अस्पताल में भर्ती है। जिस पर उसने 750 रुपये में ई-रिक्शा तय किया और वह मुनि अस्पताल पहुंच गए। जहां वह दो कोल्ड ड्रिंक लेकर आया और एक उसे भी पिला दी। जिसके कुछ ही देर बाद उसे नशा हो गया। आरोप है कि व्यक्ति उसके ई-रिक्शा को लेकर फरार हो गया। शिकायत पर अरनिया थाना पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.