सवारी ढोने पर 23 निजी वाहन किए सीज
देहरादून, अप्रैल 29 -- चारधाम यात्रा शुरू होती ही परिवहन विभाग ने कर चोरी करने वाले और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। दो दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान के तहत विभाग की टीम ने 23 निजी वाहनों को कमर्शियल उपयोग करने पर सीज किया है। इस दौरान कुल 295 वाहनों के चालान किए गए। विभाग की टीमों ने देहरादून और ऋषिकेश अभियान चलाया। ऋषिकेश आईएसबीटी क्षेत्र में ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाली 12 बसों व अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। आरटीओ प्रवर्तन डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि निजी वाहनों का व्यावसायिक उपयोग न केवल राजस्व को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि वैध टैक्सी चालकों के रोजगार पर भी असर डालता है। यह भी पढ़ें- हमारा विरोध कर लो, पर चारधाम में रील बनाकर...; CM पुष्कर धामी की खास अपील उन्होंने चेताव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.