सवारी ढोते मिले तो माल वाहन होंगे सीज- एआरटीओ
कौशाम्बी, जून 21 -- सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा माल वाहनों में अनधिकृत रूप से सवारी ढोने की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाने के लिए डीएम के निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग सघन प्रवर्तन अभियान चला रहा है। इस क्रम में दस वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। निर्देशों के अनुपालन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) तारकेश्वर मल्ल के नेतृत्व में प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान माल वाहनों में सवारी ढोने के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान श्रद्धालुओं को लेकर कड़ा धाम जा रहे एक पिकअप वाहन को थाना कड़ा धाम क्षेत्र में पकड़ा गया। माल वाहन में यात्रियों का परिवहन किए जाने के कारण उसे सीज करते हुए चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन की कार्रवाई प्रारंभ की गई। यह भी पढ़ें- अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ सख्ती जारी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.