चाईबासा, अप्रैल 21 -- चाईबासा। गोइलकेरा थाना अंतर्गत बोरोइ गांव निवासी 40 वर्षीय संतोष अंगरिया का छोटा हाथी सवारी गाड़ी के ऊपर से गिर जाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को वह सुबह लगभग 11 बजे छोटा हाथी सवारी गाड़ी के छत पर बैठ कर अपने गांव से गोइलकेरा बाजार आ रहा था। रास्ते में अचानक गाड़ी के छत के ऊपर से गिर गया। जिसे उसे सिर में गंभीर चोट लगी ।उसे घटनास्थल उठाकर चाइबासा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसके शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदरअस्पताल में रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.