चाईबासा, अप्रैल 22 -- चाईबासा। गोइलकेरा थाना अंतर्गत बोरोइ गांव निवासी 40 वर्षीय संतोष अंगरिया की सवारी गाड़ी की छत से गिरने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे वह छोटा हाथी सवारी गाड़ी की छत पर बैठकर अपने गांव से गोइलकेरा बाजार आ रहा था। रास्ते में अचानक गाड़ी की छत से गिर गया। इसमें उसे सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना स्थल से उसे उठाकर चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है। यह भी पढ़ें- सवारी गाड़ी से गिरने से एक व्यक्ति की मौत यह भी पढ़ें- बाइक की ठोकर से घायल व्यक्ति की मौत यह भी पढ़ें- बेकाबू डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.