हजारीबाग, जनवरी 8 -- चलकुशा प्रतिनिधि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मसानी में पलमा केशवारी मुख्य मार्ग पर खेल रहे एक बच्चे की सवारी गाड़ी की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई । बच्चे की पहचान परीक्षित यादव पिता पंकज यादव ग्राम मरकच्चो थाना मरकच्चो जिला कोडरमा के रूप में हुई। ज्ञात हो की बच्चा मसानी चलकुशा नानी के घर आया था। खेलने के दौरान सवारी गाड़ी की चपेट में आने से बच्चे की मौत हुई। बच्चा को आनन फानन में इलाज के लिए परसाबाद ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। गाड़ी कहां की है इसकी कोई सूचना प्राप्त नही हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...