लोहरदगा, फरवरी 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा पेशरार थाना क्षेत्र के पेशरार रोड- लावापानी हाथी गेट के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित सवारी वाहन की चपेट में आकर सब्जी विक्रेता किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान हुआहार गांव निवासी फिरंगी उरांव के 50 वर्षीय पुत्र दसवां उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय निवासियों और जिस वाहन से दुर्घटना हुई उसके चालक ने घायल किसान को उसी वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी मृत्यु की पुष्टि कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं दुर्घटना में शामिल वाहन को जब्त कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.