प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 3 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। एक दिन पहले सवारी ले जाने से नाराज ई-रिक्शा चालक ने मंगलवार सुबह स्टेशन परिसर के बाहर अपने साथी का सिर फोड़ दिया। दोनों के बीच मारपीट होने लगी। आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकला। सूचना पर यूपी 112 के साथ पहुंचे भंगवा चुंगी चौकी इंचार्ज घायल को साथ ले गए। नगर कोतवाली क्षेत्र के जहनईपुर निवासी जयसिंह यादव रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा चलाता है। वह सोमवार को स्टेशन से 30 रुपये किराया तय कर एक सवारी लेकर चला गया तो पश्चिमी सहोदरपुर का रहने वाला एक अन्य ई-रिक्शा चालक नाराज हो गया। जयसिंह मंगलवार को स्टेशन पहुंचा तो दूसरे ई-रिक्शा चालक ने उस पर हमला बोल दिया। दोनों में मारपीट होने लगी। इस दौरान जयसिंह का सिर फट गया। सूचना पर यूपी 112 के साथ ही भंगवा चुंगी चौकी इंचार्ज अंकित श्रीवास्तव पहुंचे ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.