बाराबंकी, जुलाई 17 -- रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। अयोध्या- लखनऊ हाईवे पर गुरुवार की देर रात सुमेरगंज के निकट सवारी उतारते समय पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज बस में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस से उतर रहे एक यात्री के साथ ही बस में पीछे बैठे दो लोग घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। देवरिया डिपो की रोडवेज बस गुरुवार की शाम गोरखपुर से लखनऊ सवारी लेकर जा रही थी इसी बीच रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सुमेरगंज मोड़ पर बस में बैठे सुमेरगंज निवासी सोनू (48 ) ने बस रुकवा कर उतरना चाहा तभी पीछे से आ रहे हैं एक तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज बस में पीछे से टक्कर मार दी] टक्कर इतनी तेज थी कि जहां रोडवेज बस की पीछे के शीशे टूट गए वहीं ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस बीच रोडवेज से उतर रहे सोनू सड़क पर गिरकर घायल हो गए] जबकि रोडवे...