कन्नौज, जून 27 -- कन्नौज। सड़क सुरक्षा को खतरे में डालकर सवारी ई-रिक्शे से सरिया ढोना एक चालक को भारी पड़ गया। समाधान दिवस में शामिल होने जा रहे अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह की नजर कन्नौज-तिर्वा मार्ग पर जब इस खतरनाक तरीके से परिवहन किए जा रहे सरियों पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद यातायात पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया। जांच में पाया गया कि ई-रिक्शे में लदे सरिए वाहन के आगे और पीछे करीब आठ-आठ फीट तक बाहर निकले हुए थे। सबसे गंभीर बात यह रही कि चालक ने अन्य वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए कोई लाल झंडी, रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत भी नहीं लगाया था। इससे सड़क पर चलने वाले अन्य वाहनों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का बड़ा खतरा पैदा हो गया था। मौके पर पहुंचे यातायात निरीक्षक ने वाहन के ...