सोनभद्र, अप्रैल 11 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पडरी गांव के कमरीडाड़ टोला में उभका चढ़ाई के पास शनिवार की दोपहर सवारियों से भरी पिकअप पलटने से 15 लोग घायल हो गए। पिकअप में लगभग 30 लोग सवार थे। चढ़ाई चढ़ने के दौरान पिकअप बैक होकर पलट गई। सभी घायलों को म्योरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के पडरी गांव से लगभग 30 लोगों को बैठाकर एक पिकअप शनिवार की सुबह साप्ताहिक बाजार म्योरपुर आ रहा था। दोपहर लगभग 12 बजे पिकअप म्योरपुर के पडरी के कमरीडाड़ टोला में उभका पहाड़ी के पास पहुंचा। पहाड़ी चढ़ते समय अधिक भार होने के कारण पिकअप चढ़ नहीं सका और अचानक बैक होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। पिकअप पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस औ...