रुद्रपुर, फरवरी 13 -- गदरपुर संवाददाता। दिनेशपुर से सवारियां लेकर आ रहा एक टेंपो मंगलवार को सायं 4 बजे बड़ाखेड़ा से आगे अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार लगभग 5 सवारियों को मामूली चोटें आईं, जबकि चालक 50 वर्षीय राजीव कुमार पुत्र केवल किशन निवासी पंजाबी कॉलोनी गदरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे नहर में जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को पास के सरकारी अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल चालक राजीव कुमार को बेहतर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.