झांसी, अप्रैल 27 -- झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। हंसारी के रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार का सवारियों से भरी ई-रिक्सा पलट गई। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। सोमवार को बबीना से सवारियां लेकर एक ई-रिक्शा झांसी की तरफ जा रही थी। उसमें चालक समेत नौ पुरुष-महिलाएं व दो बच्चे सवार थे। जैसे ही चालक हंसारी क्रॉसिंग के पास पहुंचा, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। ई-रिक्शा लहराते हुए सड़क किनारे पलट गई। हादसे में सभी लोग नीचे दब गए ओर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- रेलिंग से टकराकर टैक्सी पलटी, युवक की मौत, दो दोस्त नाजुक हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर लोग मदद को दौड़े। उन्होंने किसी तरह सभी को बाहर निकाला। चश्मदीदों ने बताया कि इसमें क्षमता से कई गु...