रामपुर, मई 28 -- शाहबाद-बिलारी रोड स्थित ईदगाह के पास बुधवार को सवारियां बैठाने को लेकर ऑटो चालकों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना सैफनी क्षेत्र के अलफगंज निवासी राकेश पुत्र हरपाल ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बताया गया कि ईदगाह के पास सवारी बैठाने को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। मारपीट में राकेश गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- राजस्थान के खाटूश्यामजी में युवक पर बेरहमी से हमला, बेहोश होने के बाद भी पीटते रहे आरोपी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...