अलीगढ़, दिसम्बर 20 -- इगलास, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने ई रिक्शा में बिठाकर सवारियों की नकदी व जेवरात पार करने वाले गैंग के फरार सदस्य को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके कब्जे दो हजार रुपए नकद तथा अवैध चाकू बरामद कर जेल भेज दिया है। सीओ महेश कुमार ने बताया कि कस्बा इगलास से सवारियों को बिठाकर उनके बैग से नकदी व जेवरात चोरी करने की घटना के संबंध में सत्यवीर सिंह निवासी नगला बधिया हाल निवासी लालपुर कॉलौनी कस्बा इगलास की तहरीर पर मौ. शाहिव उर्फ उबैश, शकील उर्फ सगीर, जाकिर व शाकिर निवासी गण मकदूमपुर थाना कोतवाली नगर अलीगढ़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। यह गैंग सवारियों को ई रिक्शा में बिठाकर उनके बैग से नकदी व जेवरात पार करने की घटनाओं को अंजाम देता है। गैंग के सदस्यों के खिलाफ थाना लोधा, थाना महुआ खेड़ा व थाना इगलास में पांच मुकदमे दर्ज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.