कानपुर, अप्रैल 18 -- रूरा, संवाददाता। रिक्शा चालक बेखौफ तरीके से अपने वाहनों का व्यवसायिक इस्तेमाल कर सवारियों की जगह सामान ढो रहे हैं। क्षमता से अधिक सामान लाद कर सड़क पर फर्राटा भरने वाले यह ई-रिक्शा अक्सर सड़क हादसों का कारण भी बनते हैं। कमाई के चक्कर में क्षमता से अधिक सामान लाद कर चलने से यह अक्सर पलट जाते हैं। इसके बावजूद इनकी रोकथाम को लेकर जिम्मेदार अंजान बने हैं। रूरा क्षेत्र में इन दिनों ई-रिक्शा चालकों भरमार से शिवली रोड से लेकर अकबरपुर रोड, डेरापुर, झींझक रोड, बनीपारा रोड पर दिन भर हजारों ई-रिक्शा फर्राटा भरते नजर आते हैं। ई-रिक्शा के अलावा भी अन्य कई सवारी वाहनों को भार वाहन की तरह प्रयोग में लाया जा रहा है। ई-रिक्शा पर सामान लादकर कस्बे की दुकानों, मकानों पर पहुंचाया जाता है। इन ई-रिक्शों में रखे बड़े-बड़े खाली ड्रम, प्लास्टिक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.