सीतापुर, फरवरी 19 -- तंबौर, संवाददाता। सवारी बैठाने को लेकर बस स्टॉप व ऑटो चालक के मध्य विवाद हो गया। क्षेत्र के बसंतापुर निवासी ऑटो चालक अमन ने थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि वह ऑटो से सवारी बिठाकर कस्बे के रेउसा मोड़ तिराहे पर आया था। तभी कोतवाली लहरपुर निवासी कदर आदि बस से आये और हमसे मारपीट करने लगे। आरोप है कि इन लोगों ने ऑटो में बैठी सवारियों को बस में जबरजस्ती बिठा लिया। पीड़ित ऑटो चालक की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.